जम्भगुरु महिमा भजन
।।सर्वशक्तिमान सर्वेश्वर श्रीविष्णु नवण प्रणाम।।
आज कार्तिक बदी दूज विक्रमी सम्वत् 2080 बुधवार तदनुसार 29 नवम्बर, 2023 को लेखनी दैनिक कविता प्रतियोगिता हेतु स्वैच्छिक *जम्भगुरु महिमा भजन* विषय पर एक विशेष काव्य रचनाः
गुरु जम्भेश्वर आराध्य है, पीपासर अवतार।
श्रीजम्भवाणी वेद मंत्र दे, किया जगत उद्दार।।
*जम्भगुरु महिमा भजन*
सदगुरु जम्भेश्वर तुम्हें मनाऊँ मैं,
तिहारें चरणाँ शीश झुकाऊँ मैं।।
अखंड ज्योति करै नित प्रकाश।
ब्रह्मस्वरूप ज्ञान भक्तों के पास।
गाता गुण सदगुरु तिंहारा दास।
परम पवित्र सर्वेश्वर ईश प्रकाश।
रूप अरूप पिंड ब्रह्मांड रूपेश।
भक्त हेत अवतार तुम्हें ध्याऊँ मैं।।
सदगुरु जम्भेश्वर तुम्हें मनाऊँ मैं।।
कण कण में विराजै रूप है तेरा।
हरी कंकेड़ी मंडप मैड़ी वास तेरा।
साक्षात श्रीविष्णु का रूप है तेरा।
श्रीजम्भवाणी में दर्शावै रूप तेरा।
ब्रह्मादिक पावै ना कोई भेद तेरा।
धरती ध्यान वनस्पति वास तेरा।
सदगुरु तेरी के महिमा गाऊँ मैं।।
सदगुरु जम्भेश्वर तुम्हें मनाऊँ मैं।।
महिमा अनंत तेरी, तू सुखधाम है।
पीपासर अवतार थलसिर गान है।
परमगुरु भक्त भजै विष्णु नाम है।
भगवान भक्त के बस मे प्रणाम है।
विष्णु भण रे प्राणी मंगल धाम है।
कृपापात्र बना मुझे दर्शन पाऊँ मै।।
सदगुरु जम्भेश्वर तुम्हें मनाऊँ मैं।।
पृथ्वीसिंह' करै आपको नमस्कार।
वेद भी ना भेद पावै सब गये हार।
जगत पिता ईश विष्णु पालनहार।
नारद-शारद महिमा गावै आधार।
हर भवन एक है ज्योति निराकार।
युक्तियुक्त जीवन हो मुक्ति पाऊँ मैं।।
सदगुरु जम्भेश्वर तुम्हें मनाऊँ मैं।।
©
*कवि पृथ्वीसिंह बैनीवाल बिश्नोई*
राष्ट्रीय सचिव, जेएसए, बीकानेर,
प्रैस प्रभारी (राष्ट्रीय) अखिल भारतीय जीवरक्षा बिश्नोई सभा, अबोहर जिला-फाजिल्का (पंजाब)
वरिष्ठ लेखक, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार,
पूर्व सरपंच-सीसवाल, हॉउस नं. 313,
सेक्टर 14 (श्री ओ३म विष्णु निवास) हिसार
(हरियाणा)-125001 भारत
फोन नंबर-9518139200,
व्हाट्सएप-9467694029
Rupesh Kumar
11-Dec-2023 06:57 PM
शानदार
Reply
Gunjan Kamal
08-Dec-2023 08:19 PM
👌👏
Reply